मैनपुरी में सीओ भोगाव सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने चलाया संघन चेकिंग अभियान वाहनों का किया चालान उतरवाए हूटर व काली फ़िल्म ?

भोगांव बस स्टैंड चौराहापर सीओ सुनील कुमारनेशासन के नए शासनादेश के चलते पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल मिठास के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु वाहन चैकिंग अभियान के क्रम में सीओ सुनील कुमार व थानाध्यक्ष गगन कुमार गॉड ने पुलिस बल के साथ चार पहिया व दो पहिया की सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें शासन के निर्देश पर गाडियों में लगे हूटर व तेज आवाज देने बाले होंर्न तथा काली फ़िल्म को उतरवाया गया। पुलिस की इस कार्यवाही से हड़कंप की स्थिति बनी रही।

सीओ सुनील कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष गगन कुमार गॉड ने मय पुलिस बल के साथ कस्वा भोगाव बस स्टैंड चौराहा पर सघन वाहन चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों का चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत दर्जन भर वाहनों के एम वी एक्ट के तहत चालान किये गये। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों को सीओ सुनील कुमार के द्वारा यातायात के नियमों के बारे में भी बताया गया। हेलमेट, डीएल और कागज लेकर चलने के बारे में भी बताया गया वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चार पहिया वाहनों से एक दर्जन से अधिक गाड़ियों में लगे हूटर व काली फ़िल्म को उतरवाया गया। पुलिस की इस कार्यशैली से क्षेत्रीय जनता काफी प्रभावित है। वही थानाध्यक्ष गगन कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के र्निर्देशानुसार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों की सुरक्षा व सुरक्षित यात्रा से जुडा है चेकिंग के दौरान लोगो को सीट वेल्ट,हेलमेट,संयम गति से वाहन चलाने,नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसे बातों के बारे में जानकारी दी। तथा तेज आवाज बाले हूटर व होंर्न न लगाने की चेतावनी दी है।

रिपोटर – सतेंद्र शाक्य

Leave a Comment