मैनपुरी में दबंगो ने सर्राफा व्यवसायी से की करोड़ो की मांग , पुलिस ने अभी तक नही की कोई कठोर कार्यवाई ?

मैनपुरी के करहल कस्बे में उस समय दहशत का माहौल हो गया जब एक ग्राहक चला रहे सर्राफा व्यवसायी को कुछ दबंगो ने अपने दर्जन भर साथियों के साथ दुकान से खींचकर सड़क पर डालकर करोड़ो की मांग पूरी न करने की वजह से जमकर पीटा । पूरे बाज़ार में भय का माहौल व्याप्त हो गया। और आनन फानन में पूरा बाज़ार बंद हो गया। रुपए न देने पर परिवारी जनों को परेशान करने की धमकी दे कर वापस लौटे दबंगो के बाद , व्यापारी संगठन के लोगो में खासा आक्रोश दिखाई दिया । घटना से गुस्साए व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इकठ्ठे होकर कार्यवाही की मांग करते हुए थाने पहुँचे।

पूरा मामला करहल कस्बा निवासी स्वर्णकार श्यामजीवन का है। पिटाई से घायल सर्राफा व्यवसायी श्याम जीवन का कहना है कि दबंगो ने उसके साथ व्यापार ने 44 लाख रुपये लगाए थे फिर वे लोग अपना रूपया वापस मांगने लगे तो उसने 29 लाख रुपये खाते में शेष पंद्रह लाख में से करीब 8 लाख के जेवरात व शेष ब्याज सहित 65 लाख नगद दे चुका है तो कुल 01 करोड़ 02 लाख दे चुका था।

रविवार को सायं करीब 5 बजे ये दबंग लोग अपने दर्जन भर साथियों के साथ आकर 01 करोड़ 06 लाख रुपए की मांग ब्याज के नाम पर करने लगे हमने जब उनसे कहा कि हम तो पहले ही ब्याज से ज्यादा रुपए दे चुके हैं तो वे लोग एकराय होते हुए मुझे दुकान से खींचकर पीटने लगे, मेरा मोबाइल व सोने की चैन तोड़ ली मैंने खुद को बचाने की कोशिश की तो कस्बे के सुभाष तिराहे पर ले जाकर सड़क पर गिराकर बहुत मारा और धमकी दी कि करहल में रहोगे तो रुपये हम वसूल कर लेंगे तुमसे या तुम्हारे घर वालों से । इस बात की शिकायत जब हम थाने करने गए तो सीओ साहब ने कहा कि नौटकी बनाए घूम रहा रुपए दे दे उन पर मुकद्दमा लिखवाएगा तो तुझ पर 376 लिखवा दूंगा सही हो जाएगा और मुझे भगा दिया। मैं मेरा परिवार बहुत दहशत में है ये लोग हमें जान माल का खतरा पहुँचा सकते हैं धमकी देकर गए हैं। मेरी कोई सुन नही रह।