फर्रुखाबाद में निकाय अध्यक्षों को मनचाहा मिला आरक्षण, लड़ सकेंगे चुनाव देखे लिस्ट

निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को जारी हुए सीटों के आरक्षण से निवर्तमान अध्यक्षों में कहीं खुशी- कहीं गम का माहौल है। कुछ निकाय अध्यक्ष तो फिर से चुनावी रण में अपना भाग्य आजमाएंगे। वहीं कुछ के अरमानों पर पानी फिर गया है। इस बार भाजपा को दो निकायों में नए दावेदार उतारने होंगे।

निकाय अध्यक्ष पद के लिए दिसंबर 2022 में जारी हुए आरक्षण में इस बार कुछ फेरबदल किया गया है। गुरुवार को निर्वाचन आयोग से जारी की गई निकायों की आरक्षण सूची कुछ निवर्तमान अध्यक्षों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। दिसंबर 2022 में जिन तीन अध्यक्षों की चुनावी राह बंद हो गई थी। उनमें एक का चुनावी रास्ता साफ हो गया है। जबकि दो के मंसूबों पर फिर पानी फिर गया। जनपद में पहले दो नगरपालिका और चार नगर पंचायतें थीं। इस बार तीन नगर पंचायतें बढ़ गई हैं। इससे सात नगर पंचायत और दो नगर पालिका में चुनाव होगा।

सभी निकाय क्षेत्रों यह रहेगी चुनाव स्थिति
नगर पालिका फर्रुखाबाद की बसपा से निर्वतमान अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल दिसंबर में जारी आरक्षण के बाद चुनावी रण से ही आउट हो गई थीं। यह सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुई थी। दोबारा आरक्षण में यह सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुई। इससे उन्हें इस बार फिर चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा।
वहीं नगर पालिका कायमगंज में भाजपा के अनुसूचित जाति से सुनील चक अध्यक्ष थे। दिसंबर के आरक्षण में यह सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने से उनकी चुनावी राह बंद हो गई थी। हालांकि उन्हें दोबारा आरक्षण सूची से उम्मीद लगी थी। इस बार यह सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित होने से फिर उनके मंसूबों पर पानी फिर गया है।
नगर पंचायत कमालगंज पर भी भाजपा का कब्जा था। यहां की निवर्तमान अध्यक्ष सामान्य महिला सीट से प्रीती माहेश्वरी थीं। अब यह सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए दूसरी बार भी आरक्षित होने से वह चुनाव नहीं लड़ सकेंगी। हालांकि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष को एक बार फिर चुनाव लड़ने का मौका मिल गया। नगर पंचायत मोहम्मदाबाद पिछड़ा वर्ग के लिए व कंपिल अनारक्षित होने से सपा के दोनों निवर्तमान अध्यक्षों को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। शमसाबाद नगर पंचायत सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने से निवर्तमान अध्यक्ष फिर चुनाव लड़ सकेंगी। इसके अलावा नवसृजित नगर पंचायत खिमसेपुर व नवाबगंज अनारक्षित हैं। जबकि संकिसा बसंतपुर पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित होने से कई दावेदार धराशायी हो गए। दिसंबर में जारी हुई आरक्षण सूची में यह सीट सामान्य महिला होने से दावेदार पूरी ताकत से चुनाव में जुट गए थे।
इस तरह जारी किया गया अध्यक्ष पदों का आरक्षण
नगर पालिका कायमगंज – पिछड़ा वर्ग
नगर पालिका फर्रुखाबाद – महिला
नगर पंचायत कमालगंज – अनुसूचित जाति महिला
नगर पंचायत खिमसेपुर – अनारक्षित
नगर पंचायत कंपिल – अनारक्षित
नगर पंचायत नवाबगंज – अनारक्षित
नगर पंचायत मोहम्मदाबाद – पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर – पिछड़ा वर्ग महिला

नगर पंचायत शमसाबाद – महिला

दिसंबर 2022 में इस तरह जारी हुई थी आरक्षण सूची
नगर पालिका कायमगंज – अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
नगर पालिका फर्रुखाबाद – अन्य पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत कमालगंज – अनुसूचित जाति महिला
नगर पंचायत खिमसेपुर – अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
नगर पंचायत कंपिल – अन्य पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत नवाबगंज – अन्य पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत मोहम्मदाबाद – अन्य पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर – महिला
नगर पंचायत शमसाबाद – अनारक्षित