फर्रुखाबाद में इफको द्वारा विक्रेता बंधुओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम, 75 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 इफको बाजार सातनपुर मंडी, फर्रुखाबाद में आज विक्रेता बंधुओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी श्री ब्रजेश कुमार सिंह, एम.ए.आर. कॉर्पोरेट श्री अजय पालिवाल, इफको उपमहाप्रबंधक डॉ. परहलाद सिंह, इफको के वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक फर्रुखाबाद श्री प्रदीप कुमार एवं इफको एम.सी. से रामलोटन उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण में लगभग 75 विक्रेता बंधुओं ने भाग लिया। जिला कृषि अधिकारी ने खाद आपूर्ति एवं वितरण पर विस्तृत चर्चा की।

इफको उपमहाप्रबंधक डॉ. परहलाद सिंह ने नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी एवं NPK कंसोर्टिया के उपयोग पर जानकारी देते हुए बताया कि इनके प्रयोग से किसान खेती की लागत घटाकर अधिक लाभ कमा सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान तकनीकी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और विक्रेता बंधुओं को नई कृषि तकनीकों से अवगत कराया गया, ताकि वे किसानों तक यह जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें।