मैनपुरी में नगर निकाय चुनाव के लिए अभी तक कितनों ने किया नामांकन ,खबर से जानें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की छह तहसीलों में नामांकन के छठे दिन रविवार को दस निकायों में चेयरमैन पद के लिए 26 और सदस्य पद के लिए 129 नामांकन पत्र जमा किए गए हैं। नगर पालिका सहित 10 नगर पंचायतों में चेयरमैन पद के लिए 25 तथा सदस्य पद के लिए 107 पर्चे खरीदे गए हैं। नामांकन पत्र खरीदने और जमा करने के लिए सुबह से तहसीलों में भीड़ जमा रही। नामांकन के छठे दिन रविवार को नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए तीन, नगर पंचायत भोगांव में अध्यक्ष पद के लिए चार, सदस्य पद के लिए 30, नगर पंचायत बेवर में अध्यक्ष पद के लिए दो, सदस्य पद के लिए 25, नगर पंचायत कुसमरा में अध्यक्ष पद के लिए चार, सदस्य पद के लिए 15, किशनी में अध्यक्ष पद के लिए तीन, सभासद पद के लिए छह, करहल में अध्यक्ष पद के लिए पांच, सदस्य पद के लिए 27, बरनाहल में सदस्य पद के लिए 12, घिरोर में अध्यक्ष पद के लिए दो, सदस्य पद के लिए एक, कुरावली में अध्यक्ष पद के लिए एक तथा सदस्य पद के लिए 13 नामांकन किए गए हैं। इस क्षेत्र में खरीदे गए इतने पर्चे नगर पालिका मैनपुरी में अध्यक्ष पद के लिए आठ, सभासद पद के लिए 41 पर्चे खरीदे गए। नगर पंचायत भोगांव में कोई पर्चा नहीं बिका। नगर पंचायत बेवर में अध्यक्ष के लिए एक, सभासद के लिए 14 पर्चा नहीं खरीदा गया। नगर पंचायत किशनी में अध्यक्ष पद के लिए छह, सभासद पद के लिए आठ पर्चे खरीदे गए। नगर पंचायत कुसमरा में अध्यक्ष पद के लिए छह, सभासद पद के लिए आठ, घिरोर में अध्यक्ष पद के लिए दो, सभासद पद के लिए चार नामांकन पत्र खरीदे गए। नगर पंचायत ज्योंति खुड़िया में सभासद पद के लिए सात 12 पर्चे, नगर पंचायत बरनाहल में अध्यक्ष पद के आठ, सभासद पद के लिए 14 पर्चे खरीदे गए हैं। नगर पंचायत करहल में अध्यक्ष पद के लिए एक, सभासद पद के लिए एक पर्चा खरीदा गया। नगर पंचायत कुरावली में अध्यक्ष पद के लिए 13, सभासद पद के लिए पांच पर्चे खरीदे गए हैं। अब तक दस नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 33 और सभासद पद के लिए 170 नामांकन अब तक दाखिल हो चुके हैं। नगर पंचायत किशनी से चेयरमैन पद के लिए किशनी निवासी सूरज शाक्य की पत्नी श्याम कुमारी शाक्य ने रविवार को नामांकन किया। उनको नामांकन पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र शाक्य तथा मंडल प्रभारी सुनील वर्मा ने समर्थकों के साथ कराया। श्याम कुमारी ने बसपा प्रत्याशी के रूप में निर्वाचन अधिकारी के सामने औपचारिकताएं पूरी करके नामांकन जमा किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि श्याम कुमारी ही पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी हैं।