फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितंबर 2025 पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मा0 मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री जयवीर सिंह ने आज मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर आयोजित स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया।
शिविर के दौरान मंत्री जी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और वहां पहुंचे मरीजों से संवाद स्थापित किया। साथ ही उन्होंने महिलाओं और बच्चों को पोषण पोटली वितरित कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
शिविर के बाद मा0 मंत्री जी नींव करौरी पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में दर्शन-पूजन किया और कन्या पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
