फर्रुखाबाद में “भार्गव आई केयर” प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन, सांसद मुकेश राजपूत ने की शिरकत

(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जुलाई 2025 जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए आज भार्गव आई केयर नामक नवीन नेत्र चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन किया गया। यह प्रतिष्ठान भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता श्री दीपक भार्गव जी द्वारा स्थापित किया गया है।

इस अवसर पर फर्रुखाबाद के लोकप्रिय सांसद श्री मुकेश राजपूत जी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर प्रतिष्ठान का विधिवत शुभारंभ किया। फीता काटकर उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि “स्वास्थ्य के क्षेत्र में निजी प्रयासों का महत्व दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है और श्री दीपक भार्गव जी का यह प्रयास निश्चित ही जिलेवासियों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएगा।”

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ:

उदघाटन समारोह में भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। श्री मुकेश राजपूत ने दीपक भार्गव को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह क्लीनिक आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है, जिससे जनपदवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

प्रतिष्ठान में आँखों की जाँच, उपचार, ऑप्टिकल सुविधाएं व लेज़र उपचार जैसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

भार्गव आई केयर का शुभारंभ जनहित में एक सराहनीय पहल है जो न सिर्फ व्यवसायिक रूप से बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।