फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 को सिंचाई विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर लगातार खतरे का निशान पार किए हुए है। लोहिया सेतु (पांचालघाट) पर गंगा का जलस्तर सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे दोनों समय 137.50 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 137.10 मीटर से 0.40 मीटर अधिक है।
वहीं, रामगंगा नदी का जलस्तर बह्मदत्त द्विवेदी सेतु (रामगंगा) पर सुबह और शाम दोनों समय 136.95 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 137.10 मीटर से 0.15 मीटर नीचे है। सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार नरोरा से 150799 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं गंगा नदी में खु बैराज से 8134, हरेली बैराज से 390 तथा रामनगर बैराज से 6385 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे कुल 14909 क्यूसेक पानी का प्रवाह दर्ज किया गया है। जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है। निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका को ध्यान में रखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है।
नोट: आमजन से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
