फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन सतर्क।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 जनपद में गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सिंचाई विभाग द्वारा जारी ताज़ा बुलेटिन के अनुसार, गंगा नदी का जलस्तर लो‍हिया सेतु (पंचाल घाट) पर खतरे के निशान 137.10 मीटर को पार कर 137.25 मीटर दर्ज किया गया है। यह स्तर सुबह 8 बजे की तुलना में शाम 4 बजे और बढ़ा है।

वहीं, रामगंगा नदी का जलस्तर बहमलपुर बिदौदी सेतु पर खतरे के निशान से थोड़ा नीचे 136.35 मीटर दर्ज किया गया है।

सिंचाई विभाग के अनुसार, गंगा नदी में नरौरा से 20504 क्यूसेक और खो बैराज से 6962 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जबकि हरली बैराज से 370 क्यूसेक और रामनगर बैराज से 2784 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति के लिए राहत दल तैयार रखे गए हैं।

नोट: आमजन से अपील है कि अनावश्यक रूप से नदी किनारे न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।