फर्रुखाबाद के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव परिवार सहित भाजपा में शामिल

द दस्तक 24 न्यूज ।फर्रुखाबाद पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव परिवार सहित भाजपा में हुए शामिल। नरेंद्र सिंह यादव 2022 के विधानसभा चुनाव में में अपनी टिकट कट ने को लेकर सपा से नाराज चल रहे थे आपको बतादें कि विगत 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में सपा से दिग्गज नेता पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव की टिकट काटकर डा0 जितेन्द्र सिंह यादव को देदी थी। जिसके बाद पूर्व मंत्री निर्दलीय चुनाव लड़े। उसके बाद से ही पूर्व मंत्री भाजपा के संपर्क में थे। साथ ही जनता द्वारा पूर्व मंत्री के भाजपा में जाने की अटकलें लग रही थी। हालांकि भारत के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से डिपंल यादव के चुनाव लड़ने के दौरान जिस तरह चाचा शिवपाल सिंह यादव को विशेष तर्जीह दी गई थी। उससे क्यासों का दौर चल पड़ा था। लेकिन पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने बेटे सचिन एंव बेटी मोनिका यादव के साथ भाजपा में शामिल होकर सभी क्यासों पर विराम लगा दिया।
मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव बेटे सचिन सिंह यादव एंव बेटी जिलापंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव के भाजपा में शामिल होने के खबर जैसे ही उनके समर्थकों को लगी। उनके बीच खुशी की लहर दौड़ गई।