फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अक्टूबर 2025 आज प्रातः 10:30 बजे खाद्य एवं औषधि प्राधिकरण विभाग, फर्रुखाबाद एवं फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मण्डल, फर्रुखाबाद के संयुक्त तत्वावधान में खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन एम्पीरियल रेस्टोरेंट, नेहरू रोड, फर्रुखाबाद में किया गया।
शिविर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से श्री अजीत कुमार (आयुक्त, खाद्य एवं सुरक्षा), श्री अक्षय प्रधान (मुख्य खाद्य एवं औषधि अधिकारी), श्री बृज मोहन गुप्ता (खाद्य एवं औषधि सुरक्षा अधिकारी) एवं श्री शैलेन्द्र कुमार (खाद्य एवं सुरक्षा लिपिक) उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित व्यापारियों से संवाद करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिनियम की महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं तथा लाइसेंसों के नवीनीकरण एवं नए लाइसेंस संबंधी आवेदनों पर कार्यवाही की।
शिविर का संचालन एवं देखरेख फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मण्डल, फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष श्री मनोज मिश्रा द्वारा की गई।
कार्यक्रम में फेडरेशन के अन्य पदाधिकारी — अनूप गुप्ता, विमलेश मिश्रा, विश्वनाथ गुप्ता, नरेश बचानी, प्रशांत शाक्य, सूरज यादव, विमल गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अजय रस्तोगी, मनोज दीक्षित एवं संजीव वर्मा — ने सक्रिय भूमिका निभाई और शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।
शिविर में नगर के अनेक व्यापारी एवं दुकानदारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग एक सैकड़ा व्यापारियों द्वारा खाद्य एवं औषधि के नए लाइसेंस एवं पंजीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किए गए। विभाग द्वारा सभी आवेदनों पर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र ही लाइसेंस एवं पंजीयन पत्र जारी किए जाएंगे।
जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों से छोटे व्यापारियों को बड़ी सुविधा मिलती है तथा लाइसेंस प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनती है। उन्होंने सभी व्यापारियों से खाद्य सुरक्षा के मानकों का पालन करने की अपील की।
