फर्रुखाबाद में बाढ़ की स्थिति पर निगरानी तेज, गंगा-रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जुलाई 2025 जिले में बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर सिंचाई खंड फर्रुखाबाद द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार गंगा एवं रामगंगा नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन की सतर्कता और चौकसी बढ़ा दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार:

गंगा नदी का खतरे का निशान 137.10 मीटर निर्धारित किया गया है। सुबह 08:00 बजे लोहिया सेतु (पांचालघाट) पर जलस्तर 136.40 मीटर रिकॉर्ड किया गया। जलस्तर खतरे के निशान से महज 0.70 मीटर नीचे है, जो चिंता का विषय बना हुआ है। रामगंगा नदी पर बहमदत्त द्विवेदी सेतु (रामगंगा पुल) पर भी स्थिति गंभीर होती जा रही है।

नरौरा स्केपिंग से 116512 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामनगर बैराज से 15/8 के आंकड़े के साथ कुल योग 2576 क्यूसेक पानी का प्रवाह दर्ज किया गया है। खो बैराज से 2276 क्यूसेक तथा हरेली बैराज से 300 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में गंगा और रामगंगा दोनों नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के बेहद करीब है, इसलिए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। निचले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है तथा नावों, राहत सामग्री एवं गोताखोरों को तैनात रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रशासन की अपील:

जनता से अपील की गई है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। नदियों के किनारे या जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं।