फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 जनपद में कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने शनिवार को सर्किल नगर के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च के दौरान एएसपी ने पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त की। उन्होंने नागरिकों से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ रहने की अपील की। एएसपी ने कहा कि जनपदवासी किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कहीं संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले में नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस हर स्तर पर सतर्क है। पुलिस बल की मौजूदगी और फ्लैग मार्च से नागरिकों में सुरक्षा का संदेश गया तथा आमजन ने भी पुलिस के इस कदम का स्वागत किया।
