फर्रुखाबाद में महिला चोर गैंग का भंडाफोड़: 11 महिलाएं गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जून 2025 थाना कादरीगेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छिनैती और चोरी करने वाले महिला गैंग का पर्दाफाश किया है। गंगा दशहरा मेले में सक्रिय इस गिरोह की 11 महिलाओं को गिरफ्तार कर चोरी गए माल सहित पकड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में इस सफलता को अंजाम दिया गया।

अपराध और गिरफ्तारी का विवरण:

थाना कादरीगेट क्षेत्र में दर्ज तीन प्राथमिकियों –

मु.अ.सं. 167/25 धारा 304(2)/317(2)/3(5) बीएनएस

मु.अ.सं. 169/25 धारा 304(2)/317(2)/3(5) बीएनएस

मु.अ.सं. 170/25 धारा 303(2)/317(2)/3(5) बीएनएस –

के तहत इन महिलाओं के द्वारा छिनैती की गई घटनाओं का खुलासा हुआ।

पीड़ितों में शांतिनगर के श्री सौरभ सिंह, सेन्ट्रल जेल चौराहा की श्रीमती सुनीता देवी तथा सुभाष नगर की श्रीमती शीला देवी शामिल हैं। इन्होंने थाना कादरीगेट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि भीड़ में अज्ञात महिलाओं ने उन्हें घेरकर चेन, पर्स, नकदी व अन्य सामान छीन लिया।

गिरफ्तार महिला आरोपितों के नाम:

सभी महिलाएं भरतपुर, राजस्थान के चिकसाना थाना क्षेत्र के इकरन आजादनगर की रहने वाली हैं:

1. सोनिया पत्नी राजेश

2. उजीता पत्नी सुनील

3. गीता पत्नी सूरजभान

4. अंजली पुत्री वीरू

5. बबीता पत्नी रिंकू

6. राजवती पत्नी कालीचरन

7. अंजू पुत्री जगदीश

8. राजकुमारी पत्नी राजेश

9. सोनू पत्नी वीरू

10. कशमीरा पत्नी करतार

11. सीमा पत्नी सिकंदर

बरामदगी:

पुलिस ने इनके पास से कुल 09 पर्स, जिनमें निम्नलिखित सामान था, बरामद किया:

03 पीली धातु की चेन (06 टुकड़े व 01 पूरी चेन)

01 पैन्डल

01 जोड़ी टॉप्स

01 जोड़ी सफेद धातु की पायल

01 आधार कार्ड

₹4900/- नकद

पूछताछ में किया खुलासा:

पूछताछ के दौरान महिलाओं ने कबूल किया कि वे दिनांक 4 जून को गंगा दशहरा मेला फतेहगढ़ में चोरी करने की नीयत से पहुंची थीं। भीड़भाड़ वाले मेलों में सक्रिय यह गैंग अक्सर समूह में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन, पर्स, नकदी आदि की चोरी और छिनैती करता है। घटना के अगले दिन ये महिलाएं ट्रेन पकड़कर अपने गांव लौटने की तैयारी में थीं, तभी पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की सराहनीय कार्यवाही:

पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान में तीव्रता, सतर्कता और गहन जांच का परिणाम है कि भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों में सक्रिय इस गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली। सभी गिरफ्तारियों के बाद विधिक कार्यवाही की जा रही है।