फर्रुखाबाद की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग 18 पर, कई विभागों का प्रदर्शन कमजोर।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में सीएम डैशबोर्ड की जुलाई माह की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की रैंकिंग 18 दर्ज की गई।

बैठक में कुल 26 विभागों की 66 योजनाओं की समीक्षा की गई। कई विभागों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा और उन्हें डी श्रेणी में रखा गया।

कमजोर प्रदर्शन करने वाले विभाग:

ग्राम्य विकास विभाग : डे-एनआरएलएम आरएफसीआईएफ कार्यक्रम – रैंक 58 (प्राप्तांक 02)

समाज कल्याण विभाग : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना – रैंक 07 (प्राप्तांक 0)

प्राथमिक शिक्षा विभाग : मध्यान्ह भोजन व विद्यार्थियों की उपस्थिति – रैंक 70

उद्योग विभाग : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना – रैंक 70, ओडीओपी वित्त पोषण – रैंक 71

विद्युत विभाग : ग्रामीण आपूर्ति – रैंक 69

पर्यटन विभाग : पर्यटन राज्य योजना – रैंक 64 (सी श्रेणी)

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग : रैंक 64

अन्य प्रमुख रैंकिंग:

नियोजन विभाग – फैमिली आईडी (रैंक 38, श्रेणी C)

पंचायती राज विभाग – 15वां वित्त आयोग (रैंक 53), 5वां राज्य वित्त (रैंक 27), 

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 (रैंक 40)

जल जीवन मिशन – रैंक 56 (श्रेणी C)

कृषि विभाग – पीएम किसान सम्मान निधि (रैंक 30)

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग – सड़क निर्माण (रैंक 30)

चिकित्सा विभाग – 108 एम्बुलेंस (रैंक 25), 102 सेवा (रैंक 43), सीटी स्कैन (रैंक 48)

बैठक में जिलाधिकारी ने कमजोर प्रदर्शन करने वाले विभागों के अधिकारियों पर नाराजगी जताई और स्पष्ट निर्देश दिए कि अगले माह की रैंकिंग में सुधार हर हाल में होना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिनेश कुमार, पीडी डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।