फर्रुखाबाद:अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, थाना कादरीगेट पुलिस की कार्रवाई

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 दिसंबर 2025 थाना कादरीगेट पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिनांक 22 दिसंबर 2025 को की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन एवं श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर श्री हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कादरीगेट पुलिस द्वारा यह सफलता हासिल की गई। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम फहीम पुत्र सफी है, जो अमेठी जदीद अफरीदी मोहल्ला, थाना कादरीगेट, जनपद फतेहगढ़ का निवासी है।

घटना का विवरण

दिनांक 21 दिसंबर 2025 को ग्राम अमेठी जदीद, थाना कादरीगेट क्षेत्र में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कहासुनी के दौरान कमर में तमंचा लगाकर खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना कादरीगेट पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना कादरीगेट पर मु0अ0सं0 0372/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ का विवरण

पूछताछ के दौरान अभियुक्त फहीम ने बताया कि वह यह तमंचा अपनी सुरक्षा के लिए रखता था। इसके अतिरिक्त उसने कोई अन्य जानकारी देने से इंकार करते हुए अपने बयान माननीय न्यायालय के समक्ष अपने अधिवक्ता के माध्यम से देने की बात कही।

अपराधिक इतिहास

अभियुक्त के विरुद्ध वर्तमान में एक ही मामला दर्ज है—

मु0अ0सं0 0372/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कादरीगेट, जनपद फतेहगढ़।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थाना कादरीगेट पुलिस टीम के निम्न अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे—उपनिरीक्षक श्री मोहित मिश्रा, उपनिरीक्षक श्री अवधेश कुमार, कांस्टेबल शशिकान्त पाण्डेय, कांस्टेबल अभिषेक चाहर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।