फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 भारतीय जनता पार्टी के फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय, आवास विकास में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाना और इसे एक जन आंदोलन का रूप देना रहा।
कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान देश की एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को जागृत करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को जोड़ते हुए हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान की जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं ताकि अभियान को प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से चित्र अग्निहोत्री, संजीव राठौड़, डीएस राठौर, ममता सक्सेना, विजय कटिहार, अमन गुप्ता, सुमित कटिहार, अनिल प्रताप सिंह, अनु, बिटाना चौहान, रेखा सोमवंशी, राजीव राठौर, दिनेश प्रताप, अंकुर वर्मा, मनोज राजपूत, राजू श्रीवास्तव, विजय, ममता चौधरी, अर्जुन समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यशाला के अंत में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक सफलता दिलाई जाएगी और 15 अगस्त तक पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंगा जाएगा।
