फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 नवंबर 2025 महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 14 नवंबर 2025 को कोतवाली फर्रुखाबाद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, स्वयं की सुरक्षा के उपाय, तथा सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
दल के सदस्यों ने छात्रों को 1090 वुमेन पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों के सही उपयोग के बारे में जागरूक किया।
साथ ही, सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना, आत्मबल को मजबूत बनाना और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी देना रहा।
इस पहल की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।
