फर्रुखाबाद:महिला सुरक्षा विशेष दल ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 दिसम्बर 2025 महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 11.12.2025 को कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान टीम ने सरकारी हेल्पलाइन नंबरों—जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला सहायता), 1098 (बाल संरक्षण हेल्पलाइन)—की उपयोगिता बताते हुए विपरीत परिस्थितियों में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए इन नंबरों को प्रयोग करने के प्रति प्रेरित किया।

इसके साथ ही महिलाओं व किशोरियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, जैसे मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्प डेस्क, आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम, आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। दल के सदस्यों ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता अभियानों से समाज में महिला सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।

मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सक्षम और सशक्त बनाना है, जिसके लिए पुलिस विभाग लगातार विभिन्न गतिविधियों और अभियानों के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहा है।