फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 नवम्बर 2025 थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम वीरपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आज महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान दल के सदस्यों ने छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों, तथा विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, बालिका सहायता 1098, महिला थाने की सेवाओं और अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।
साथ ही, टीम ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की भावना को बढ़ाना है। कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डन, शिक्षिकाओं और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महिला सुरक्षा विशेष दल का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के अंत में दल ने छात्राओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा की स्थिति में वे बिना झिझक सरकारी हेल्पलाइन या पुलिस प्रशासन से तुरंत संपर्क करें।
