फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अक्टूबर 2025 थाना अमृतपुर में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत आज थाना अमृतपुर से एंटी रोमियो टीम / मिशन शक्ति दल द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।
टीम ने थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा और सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें —
📞 महिला हेल्पलाइन – 181
📞 पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
📞 वूमेन पावर लाइन – 1090
📞 बाल सहायता हेल्पलाइन – 1098
📞 साइबर हेल्पलाइन – 1930
📞 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को निडर होकर अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनसे महिलाएँ आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम के दौरान बाजार क्षेत्र के व्यापारियों, राहगीरों और छात्राओं ने टीम की पहल की सराहना की और महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।
