फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 दिसंबर 2025 को कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान “5.0” के अंतर्गत थाना क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान महिला सुरक्षा विशेष दल ने महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी हेल्पलाइन नंबरों 1090 (वीमेन पावर लाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) सहित अन्य महत्वपूर्ण आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न अथवा असुरक्षा की स्थिति में बिना किसी भय के तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए इन हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया गया।

पुलिस टीम ने महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी समस्या को छिपाने के बजाय पुलिस एवं प्रशासन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को प्राथमिकता देते हुए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

स्थानीय महिलाओं एवं बालिकाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई।