फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 02 सितम्बर 2025 महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर फर्रूखाबाद पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एन्टीरोमियो टीमों ने गश्त कर महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया।

अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के बस अड्डों, सार्वजनिक स्थलों, कस्बों, मंदिरों, मोहल्लों, स्कूलों और कॉलेजों के आस-पास चेकिंग की गई। इस दौरान महिलाओं व छात्राओं से संवाद कर उन्हें आत्मसुरक्षा के उपाय बताए गए। टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे शोहदों को चेतावनी भी दी।

पुलिस की “पाठशाला/चौपाल” में महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई —

1090 : वीमेन पावर लाइन

181 : महिला हेल्पलाइन

108 : एम्बुलेंस सेवा

1076 : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

112 : पुलिस आपातकालीन सेवा

1098 : चाइल्ड लाइन

102 : स्वास्थ्य सेवा

इसके अलावा महिलाओं और छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव के तरीके बताए गए। पुलिस टीम ने समझाया कि किसी अनजान व्यक्ति से अपना ओटीपी साझा न करें और यदि साइबर फ्रॉड हो जाए तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला हेल्पलाइन हमेशा मदद के लिए तत्पर है और समाज में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अभियान से क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास के साथ सुरक्षा संबंधी जागरूकता भी बढ़ी।

रिपोर्ट : धर्मवीर सिंह (पत्रकार), उत्तर प्रदेश प्रभारी, दस्तक मीडिया ग्रुप