फर्रुखाबाद: खेत में बकरी जाने से महिला का सर काटा हालत गंभीर

फर्रुखाबाद : खेत में बकरी घुसने को लेकर खूनी संघर्ष हो गया | जिसमे दोनों पक्षों की चार महिलाओं सहित आधा दर्जन घायल हो गये | गंभीर रुप से घायल महिला को लोहिया अस्पताल से रिफर कर दिया गया| पुलिस नें एक आरोपी को हिरासत में ले लिया |कोतवाली महमूदाबाद के ग्राम पट्टी खुर्द ज्ञानी नागर के खेत में बकरी जाने से गाँव के ही शेर मोहम्मद के खेत में चली गयी | जिस पर विवाद शुरू हो गया| कहा-सुनी से शूरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष पर पंहुच गया| धारदार हथियार से हमला करनें पर ग्यानी नागर की पत्नी 35 वर्षीय आरती, 12 वर्षीय पुत्री सौम्या, 16 वर्षीय पुत्री झलक व 15 वर्षीय पुत्री सनम घायल हो गयी| गंभीर रूप से घायल आरती को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया | एसपी लोहिया अस्पताल पंहुचे और पूंछतांछ की| घायल आरती देवी को लोहिया अस्पताल से हालत गंभीर होनें पर सैफई रिफर कर दिया गया | जानकारी मिलने पर हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक , युवा प्रदेश महामंत्री सौरभ मिश्रा के साथ ही बजरंग दल के जिला मंत्री सुशील चौहान, जिला संयोजक अभिषेक शाक्य आदि लोहिया अस्पताल आ धमके और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की | वहीं दूसरे पक्ष से शेर मोहम्मद व माँ अकबरी भी चुटहिल हुईं | एसपी विकास कुमार नें बताया की मुकदमा दर्ज किया जायेगा | एक आरोपी को पुलिस नें हिरासत में ले लिया है |