फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड, एसपी ने ली सलामी और कराया बलवा ड्रिल अभ्यास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 दिसंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई। इसके उपरांत एसपी ने परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों की टुकड़ियों से परेड कराई तथा उनकी शारीरिक व मानसिक फिटनेस पर बल देते हुए दौड़ भी लगवाई गई।

इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवचयनित आरक्षियों की पीटी/परेड का भी निरीक्षण किया गया। एसपी ने उन्हें अनुशासन, नियमों तथा कर्तव्यपरायणता के प्रति विस्तृत रूप से ब्रीफ किया और उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परेड के बाद पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दंगा व बलवा जैसी आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। दंगा नियंत्रण उपकरणों से सुसज्जित होकर पुलिस बल ने विभिन्न परिस्थितियों में त्वरित और संयमित प्रतिक्रिया की क्षमता का प्रदर्शन किया।

इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य बलवात्मक स्थितियों में पुलिस की तत्परता, टीमवर्क और प्रभावी नियंत्रण क्षमता को सुदृढ़ करना रहा। नियमित अभ्यास से पुलिस बल को किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में अधिक दक्षता और आत्मविश्वास के साथ कार्य करने में सहायता मिलेगी।