फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस लाइन में साप्ताहिक शुक्रवार परेड, एसपी आरती सिंह ने ली सलामी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 नवंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली। परेड में विभिन्न शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारीगण, यातायात दल, पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों ने अनुशासनबद्ध तरीके से प्रतिभाग किया।

परेड के दौरान पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ व अन्य ड्रिल अभ्यास भी कराए गए। एसपी ने नवचयनित आरक्षियों की पीटी व परेड का निरीक्षण कर उन्हें अनुशासन, नियमों एवं फील्ड व्यवहार से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद एसपी ने डायल-112 वाहन, मेस, परिवहन शाखा, बैरक, क्वार्टर गार्ड समेत कई महत्वपूर्ण यूनिटों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने हेतु अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। एसपी आरती सिंह ने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए नियमित परेड एवं प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। इससे जवानों में न केवल अनुशासन बढ़ता है, बल्कि उनकी कार्यकुशलता और फिटनेस भी बेहतर होती है।