फर्रुखाबाद:नेकपुर खुर्द गौशाला पहुँचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, ग्राम प्रधान देवेन्द्र शाक्य ने किया स्वागत।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2025 प्रदेश सरकार के कैबिनेट जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद नेकपुर खुर्द गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान देवेन्द्र शाक्य ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मंत्री का जोरदार स्वागत किया।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सुबह अमृतपुर, शमशाबाद और कायमगंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित कर रहे थे। जिले में बाढ़ का संकट गंभीर होता जा रहा है, अब तक 200 से अधिक गांव जलभराव और कटान की चपेट में आ चुके हैं। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों की तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से लखनऊ तक पहुंच रही थीं, जिसके बाद सरकार ने राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला बढ़पुर क्षेत्र स्थित नेकपुर खुर्द गौशाला पहुंचा। औचक निरीक्षण के दौरान गौशाला पूरी तरह सुव्यवस्थित पाई गई। मंत्री ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए संबंधित अधिकारियों को पशुओं की देखभाल और चारे-पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र राजपूत समेत कई प्रशासनिक और राजनीतिक पदाधिकारी मौजूद रहे। मंत्री का यह दौरा न केवल बाढ़ प्रभावित गांवों के प्रति सरकार की गंभीरता को दर्शाता है, बल्कि गौशालाओं की व्यवस्थाओं पर भी सरकार की सीधी नजर बनाए रखने का संदेश देता है।

 इस तरह नेकपुर खुर्द गौशाला का औचक निरीक्षण फर्रुखाबाद जिले के लिए एक महत्वपूर्ण घटना माना जा रहा है।