फर्रुखाबाद:आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मानदेय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 आउटसोर्सिंग कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष नितिन त्रिवेदी ने चेतावनी दी है कि यदि 20 अगस्त तक आउटसोर्सिंग एडिट इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का मानदेय भुगतान नहीं किया गया, तो वह बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया जाएगा।

नितिन त्रिवेदी के अनुसार, सभी कर्मचारियों की उपस्थिति डीआईओएस कार्यालय में जमा होती है, जिसके बाद कंपनी द्वारा भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाती है। ऐसे में समय पर मानदेय देना डीआईओएस की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लगातार देरी से कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि संबंधित विभाग और कंपनी तत्काल भुगतान सुनिश्चित करें, अन्यथा कर्मचारी संगठन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।