फर्रुखाबाद:दहेज हत्या मामले में वांछित आरोपी विठ्ठल मिश्रा गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितंबर 2025 दहेज प्रताड़ना और हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को कायमगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली कायमगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 204/2025 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित आरोपी विठ्ठल मिश्रा पुत्र राजू मिश्रा निवासी मोहल्ला पहलवान गली, मोहम्मद बगिया मंगूलाल, कायमगंज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मामला

वादी ने 03 सितंबर 2025 को कोतवाली कायमगंज में तहरीर दी थी कि उनकी पुत्री को ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत अभियुक्त को 05 सितंबर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में आरोपी ने कहा कि वह अपनी सफाई अदालत में वकील के माध्यम से पेश करेगा।

गिरफ्तारी टीम

निरीक्षक अवधेश कुमार

कांस्टेबल मनोज कुमार

होमगार्ड रघुनाथ

पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और मामले की गहन विवेचना की जा रही है।