फर्रूखाबाद:चोरी के मामलों में वांछित अभियुक्त निकट उर्फ निखत चोरी के माल सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)29 जून 2025 थाना मऊदरवाजा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। चोरी के दो मामलों में वांछित अभियुक्त निकट उर्फ निखत पुत्र गुड्डू निवासी रकाबगंज खुर्द को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक फतेगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के अंतर्गत की गई।

चोरी की घटनाएं

पहली घटना 07 जनवरी से 17 जनवरी 2025 के बीच की है, जब श्री विक्की उर्फ शाहनवाज पुत्र रशीद खां अपने रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे। उनके बंद मकान से चोरी की वारदात हुई थी, जिस पर थाना मऊदरवाजा में मु0अ0सं0 31/2025 धारा 305 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

दूसरी घटना 29 मार्च 2025 को सामने आई, जब श्री खुशीराम पुत्र कल्याण सिंह निवासी दुर्गा कॉलोनी, खंदिया के मकान से कीमती सामान चोरी हो गया। इस पर थाना मऊदरवाजा में मु0अ0सं0 88/2025 धारा 305 BNS के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

पूर्व में दो अभियुक्त गिरफ्तार

जांच के क्रम में 13 अप्रैल 2025 को दो अभियुक्त — करन पुत्र पिंकू व अमित कुमार पुत्र नरेशचंद्र को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पूछताछ में उन्होंने निकट उर्फ निखत का नाम भी उजागर किया था।

गिरफ्तार अभियुक्त की पूछताछ

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त निकट उर्फ निखत ने स्वीकार किया कि उसने अपने अन्य साथियों अमित व करन के साथ मिलकर 21 अप्रैल व 10 जनवरी को दुर्गा कॉलोनी बीबीगंज व मोहल्ला रकाबगंज खुर्द के बंद मकानों से चोरी की थी। वह अपने हिस्से का सामान बेचने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

बरामद सामान

मु0अ0सं0-88/2025 के तहत:01 परात, 05 थाली, 06 गिलास, 12 चम्मच, 03 स्टील चमचा, 01 एल्यूमिनियम भगोना

मु0अ0सं0-31/2025 के तहत:

01 एलसीडी टीवी

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

निकट उर्फ निखत पहले भी विभिन्न मामलों में शामिल रहा है:

1. मु0अ0सं0 446/2023 धारा 13G Act

2. मु0अ0सं0 31/2025 धारा 305/317(2)/331(4) BNS

3. मु0अ0सं0 88/2025 धारा 305/317(2)/331(4) BNS

पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल थे: थानाध्यक्ष श्री बलराज सिंह भाटी,उप निरीक्षक श्री नितिन कुमार,उप निरीक्षक श्री लछिमन सिंह,आरक्षी गौरव सिंह पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। फर्रुखाबाद पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।