फर्रुखाबाद:भाजपा मुख्यालय पर वोटर चेतना अभियान कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता की उपस्थिति में विधानसभा अमृतपुर एवं सदर के सभी मंडलों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

फर्रुखाबाद,आज 18 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित जिला भाजपा मुख्यालय पर वोटर चेतना अभियान बैठक कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता जी की उपस्थिति में विधानसभा अमृतपुर एवं सदर के सभी मंडलों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने नव मतदाता बनाने के लिए पदाधिकारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान क्षेत्रीय मंत्री ने विधानसभा अमृतपुर एवं सदर के सभी मंडलों की मंडलवार समीक्षा की। 

   कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने कहा 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कसनी पड़ेगी इसके लिए पार्टी के पक्ष में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए घर-घर जाकर वोटर चेतना अभियान के माध्यम से नए मतदाता बनाने होंगे। उन्होंने कहा सदर विधानसभा के पांच मंडल एवं अमृतपुर विधानसभा के चार मंडलों में नए मतदाता बनाने के लिए 25 व 26 नवंबर एवं 2 व 3 दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा इस अभियान के माध्यम से घर-घर जनसंपर्क करके नए मतदाता बनने के लिए जागरूक करना होगा। 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को वोटर बनाना होगा। विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी मतदाता सूची प्रमुख एवं जिला पदाधिकारी आपस में कार्य को विभाजित करके बूथों पर जाकर विशेष अभियान चलाएंगे। इस विशेष अभियान की मॉनिटरिंग क्षेत्रीय व प्रदेश मुख्यालय द्वारा की जाएगी। इस अभियान से जुड़े हुए जिम्मेदार पदाधिकारियों की जवाब देही तय होगी। इस विशेष अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

    जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्राप्त हुए मत के प्रतिशत को 2024 के लोकसभा चुनाव में बढ़ाने के लिए पार्टी पदाधिकारी इस विशेष अभियान से जुड़े। पार्टी को मजबूत करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

   इस बैठक का संचालन जिला मंत्री अभिषेक बाथम ने किया इस अवसर पर पूर्व विस्तारक धीरेंद्र वर्मा ने विचार व्यक्त किया।

  इस बैठक के अवसर पर जिला महामंत्री सुनील रावत, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी फर्रुखाबाद पश्चिम मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय फतेहगढ़, मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान, बढ़पुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष अमित पाल नवाबगंज, मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना, जिला मंत्री सर्वेश कुशवाहा ,जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, अजीत पांडे, विवेक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।