फर्रुखाबाद:विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2025-26 : पारंपरिक शिल्पकारों के लिए सुनहरा अवसर।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पारंपरिक शिल्पों को प्रोत्साहित करने हेतु संचालित “विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना” के अंतर्गत जनपद फर्रुखाबाद में बढ़ई, नाई, लोहार, राजमिस्त्री एवं धोबी ट्रेडों से जुड़े हुनरमंदों के लिए 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए योजना के अंतर्गत इच्छुक अभ्यर्थियों से 15 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को www.diupmsme.upsdc.gov.in वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा।

पात्रता व आवश्यक दस्तावेज:

आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थियों को निम्न शर्तों व दस्तावेजों का ध्यान रखना आवश्यक है:

1. पासपोर्ट साइज फोटो

2. आधार कार्ड

3. बैंक पासबुक की छायाप्रति (सही खाता संख्या अनिवार्य)

4. जाति प्रमाण पत्र (यदि SC/OBC वर्ग से हैं)

5. आय प्रमाण पत्र

6. आयु प्रमाण पत्र (न्यूनतम आयु 18 वर्ष)

7. शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र

8. यदि कोई तकनीकी योग्यता है तो उसका प्रमाण पत्र

9. ग्राम प्रधान या पार्षद द्वारा प्रमाणित ट्रेड से संबंधित कार्य करने का प्रमाण

10. 10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर नोटरी से प्रमाणित शपथ पत्र कि आवेदक या उसके परिवार के किसी सदस्य ने पूर्व में इस योजना का लाभ नहीं लिया है।

11. आवेदक जनपद का स्थाई निवासी होना चाहिए।

लाभ:

10 दिवसीय मुफ्त आवासीय प्रशिक्षण

संबंधित ट्रेड के अनुसार निःशुल्क टूलकिट का वितरण

आत्मनिर्भर बनने हेतु आर्थिक एवं तकनीकी सहयोग

संपर्क करें:

अधिक जानकारी के लिए आवेदक कार्यदिवसों में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में संपर्क कर सकते हैं।

नोट: केवल बढ़ई, नाई, लोहार, राजमिस्त्री एवं धोबी ट्रेड में ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।