फर्रुखाबाद:ग्राम न्यायालय अमृतपुर द्वारा सचल न्यायालय का आयोजन, 15 मामलों का त्वरित निस्तारण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जुलाई 2025 ग्राम न्यायालय अधिनियम, 2008 के तहत ग्राम न्यायालय अमृतपुर द्वारा आज दिनांक 19 जुलाई को जनसेवा केंद्र, ग्राम हरिहरपुर वीरपुर, थाना राजेपुर में सचल न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) का आयोजन किया गया। यह आयोजन अपराह्न 2:00 बजे से 4:00 बजे तक संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता माननीय न्यायाधिकारी श्री विजय रतन गौतम ने की।

इस विशेष सचल न्यायालय में पूर्व में चिन्हित 15 पत्रावलियों को सुनवाई हेतु सूचीबद्ध किया गया था। सुनवाई के दौरान सभी वादकारीगण व उनके अधिवक्तागण उपस्थित रहे। तत्पश्चात माननीय न्यायाधिकारी द्वारा सभी 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

सुनवाई के पश्चात कुल ₹4,445/- का अर्थदंड वसूल किया गया, जो त्वरित न्याय और प्रभावी कार्यप्रणाली का परिचायक है।

प्रशासन द्वारा यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में न्याय को सुलभ और त्वरित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आगामी सचल न्यायालय की तिथि व स्थान की सूचना शीघ्र ही सार्वजनिक की जाएगी।