फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अक्टूबर 2025 दीपावली के पावन अवसर पर विकास मंच के संयोजक एवं समाजसेवी मोहन अग्रवाल ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। रविवार को कांशीराम कॉलोनी व कांशीराम छोटी कॉलोनी में उन्होंने लगभग 1500 परिवारों को मिठाई के डिब्बे वितरित कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों में हर्ष का माहौल देखने को मिला। मिठाई वितरण के दौरान बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान झलक रही थी।
इस अवसर पर डायल 100 प्रभारी इंस्पेक्टर श्री अमोद सिंह व इंस्पेक्टर मऊदरवाजा श्री लक्ष्मण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वैभव सोमवंशी व राहुल जैन ने किया, जबकि हिमांशु गुप्ता सहित अनेक युवा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विकास मंच के संस्थापक मोहन अग्रवाल ने कहा कि “दीपावली सिर्फ रोशनी का नहीं, बल्कि एक-दूसरे के जीवन में खुशियां बाँटने का पर्व है। समाज के हर वर्ग तक यह खुशियां पहुँचे, यही हमारी भावना है।” कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर दीप जलाकर एकता, प्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
