फर्रुखाबाद : उर्मिला राजपूत ने श्री जदुनाथ सिंह जी के पार्थिव शरीर पर शाॅल ओढ़ाकर अंतिम विदाई दी और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

द दस्तक न्यूज़ 24:अपनों का जाना अत्यंत दु:खद होता है 27/07/2025 पूर्व विधायक श्रीमती उर्मिला राजपूत जी ने बढ़पुर ब्लॉक के ग्राम आकलगंज में कई बार प्रधान रहे श्री जदुनाथ सिंह जी के पार्थिव शरीर पर शाॅल ओढ़ाकर अंतिम विदाई दी और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कमालगंज के ग्राम ईशापुर निवासी श्री राम शरण राजपूत जी के निधन पर श्रंघीरामपुर घाट पर पहुँचकर अंतिम दर्शन किए और शोक संतप्त परिजनों को ढाढ़स बंधाया।इसके अतिरिक्त ग्राम बिचपुरी में हाल ही में हुई दुखद घटनाओं पर शोक प्रकट किया। 17 वर्षीय हृदेश की ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु, श्री जगदीश जी की पुत्रवधू द्वारा आत्महत्या, तथा श्री ओमकार जी के 17 वर्षीय नाती की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मृत्यु इन तीनों घटनाओं ने हृदय को अत्यंत व्यथित किया सभी पीड़ित परिवारीजनों से मिलकर सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े होने का विश्वास दिलाया।ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ती दे