फर्रुखाबाद:थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बालिकाओं को जागरूक किया गया

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अक्टूबर 2025 को महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान “5.0” के तहत थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के आदर्श भारतीय इंटर कॉलेज, नगला घुरुआ में बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति छात्राओं में जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम के दौरान टीम ने छात्राओं को महत्वपूर्ण सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की, जिनमें शामिल हैं:

बालिकाओं के लिए हेल्पलाइन: 1098

पुलिस हेल्पलाइन: 112

वीमेन हेल्पलाइन: 181

वूमेन पावर लाइन: 1090

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076

अन्य आपातकालीन सेवाओं के नंबर

इसके साथ ही छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला कल्याण और सुरक्षा योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि वे अपने अधिकारों और उपलब्ध संसाधनों से अवगत हो सकें।

महिला सुरक्षा विशेष दल ने इस अवसर पर बालिकाओं को बताया कि वे किसी भी आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं और अपने अधिकारों की रक्षा कर सकती हैं।

मिशन शक्ति अभियान 5.0 का उद्देश्य समाज में महिलाओं और बालिकाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर तथा सुरक्षित बनाना है। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अत्यंत लाभकारी बताया।