फर्रुखाबाद:नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसपी से औपचारिक मुलाकात कर शहर की समस्याओं व व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया

फर्रुखाबाद, आज 3 जुलाई 2023 को नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट फर्रुखाबाद के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से औपचारिक मुलाकात कर शहर की समस्याओं व व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराकर नए पुलिस अधीक्षक महोदय का बुके देकर स्वागत किया।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को 24 घण्टे व्यापारियों व आम जनता के लिए उपलब्ध रहने का भरोसा दिया व सहयोग करने का आश्वासन दिया तथा व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल को पुलिस के साथ सहयोग करने की भी अपील की और कहा जब भी व्यापार मंडल को पुलिस की और पुलिस को व्यापार मंडल की आवश्यकता होगी हम हर समय एक दूसरे का सहयोग करते रहेंगे।
प्रतिनिधि मंडल में नगर अध्यक्ष हाजी मो0 इख़लाक़ खान, नगर महामन्त्री राकेश सक्सेना, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ0 अरविन्द गुप्ता, नगर चेयरमैन सरदार जगदीप सिंह, नगर प्रभारी ठाकुर सर्वेन्द्र सिंह ,नगर युवा अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव ,सुथटटी अध्यक्ष आफताब अंसारी, साहबगंज अध्यक्ष राजू भारद्वाज ,महामन्त्री रवि चौहान, अंगूरी बाग़ अध्यक्ष योगेन्द्र आर्य, महामन्त्री डॉ0 महेंद्र व अमन जैन ,अंजू सुल्तानी आदि मौजूद रहे।