फर्रुखाबाद: भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में त्रिपोलिया चौक पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू का पुतला फूंका और भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की 

आज 9 दिसंबर 2023 दिन शनिवार को कांग्रेस राज्यसभा सांसद के ठिकाने से 200 करोड रुपए कैश मिलने पर कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता त्रिपोलिया चौक पर एकत्रित हुए। इस दौरान जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू का पुतला फूंका और कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी चोर है- कांग्रेस पार्टी चोर है- राहुल गांधी शर्म करो- शर्म करो- कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए।

   प्रदर्शन के उपरांत भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के आव्हान प्रदर्शन किया जा रहा है कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां 200 करोड़ से अधिक का कैश मिलना यह बताता है की पूरी कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है उनके शीर्ष नेतृत्व भी इसमें साझेदार है कांग्रेस पार्टी का मतलब करप्शन पार्टी है जहां कांग्रेस है वही करप्शन है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई करने के लिए संकल्प लिया है देश में कानूनी तरीके से कार्यवाही की जा रही है और इसी कार्रवाई के तहत कांग्रेस के भ्रष्टाचारी संसद के यहां इतनी बड़ी नगदी मिलना कांग्रेस के भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है। एक तरफ घमंडियां गठबंधन है जहां भ्रष्टाचार,कमीशन खोरी, लूट-खसोट और दलाली की गारंटी है और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है जो भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता कांग्रेस के इस भ्रष्टाचार का जवाब देगी।

जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने कहा जहां कांग्रेस का जनप्रतिनिधि होगा वहां इस बात की गारंटी है कि वह भ्रष्टाचार अवश्य ही करेगा ऐसे घोटाले और भ्रष्टाचार के केंद्र का नाम यदि गांधी करप्शन सेंटर रख दिया जाए तो यह गलत नहीं होगा क्योंकि ऐसे सभी कामों की ट्रेनिंग गांधी परिवार के द्वारा ही दी जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भ्रष्टाचार पर की जा रही कार्रवाई देश की जनता में एक नई जागरूकता पैदा कर रही है देश को उनकी स्वच्छ नीति और नीयत पर पूर्ण विश्वास है। इस प्रदर्शन के दौरान शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक, पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना, क्षेत्रीय महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मीरा सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, किसान मोर्चा जिला महामंत्री अजीत पांडे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, सह मीडिया प्रभारी पियूष त्रिपाठी, जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, पश्चिम मंडल अध्यक्ष विकास पांडे, पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, संजय सिंह, नरेंद्र आर्य, वीर बहादुर पाल आदि लोग मौजूद रहे।