फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जून 2025 जन अधिकार पार्टी फर्रुखाबाद द्वारा आज विधानसभा अमृतपुर के एक गांव में “चलो गांव की ओर” अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पार्टी के संस्थापक व पूर्व कैबिनेट मंत्री मा. बाबू सिंह कुशवाहा जी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. शिवकन्या कुशवाहा जी के निर्देशन में मिशन 2027 को लक्ष्य बनाकर आयोजित किया गया। बैठक में ग्रामीण स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष कैप्टन प्रभात शाक्य की अध्यक्षता में कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में:
सूबेदार राजवीर सिंह शाक्य (कोषाध्यक्ष)
कौशलेंद्र शाक्य (विधानसभा अध्यक्ष)
डॉ. नरेंद्र सिंह शाक्य (विधानसभा प्रभारी)
इन सभी ने मिशन 2027 को सफल बनाने हेतु बूथ स्तर तक संगठन विस्तार और जनसंवाद अभियान को गति देने पर जोर दिया। पार्टी पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और पार्टी की नीतियों व विजन से अवगत कराया। जन अधिकार पार्टी का यह अभियान आने वाले दिनों में जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी जारी रहेगा।
