फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेस-5 के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम ने आज काम्पोजिट स्कूल न्यामतपुर सरेया थाना मऊदरवाजा पहुंचकर छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान और साइबर अपराध से जुड़ी जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को मिशन शक्ति से संबंधित लघु फिल्म दिखाकर महिला सुरक्षा व आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे त्वरित सहायता प्राप्त कर सकें।
टीम द्वारा बताए गए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर —
👉🏻 वूमेन पॉवर लाइन – 1090
👉🏻 महिला हेल्प लाइन – 181
👉🏻 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
👉🏻 पुलिस हेल्प लाइन – 112
👉🏻 चाइल्ड हेल्प लाइन – 1098
👉🏻 स्वास्थ्य सेवा – 102/108
👉🏻 साइबर हेल्पलाइन नंबर – 1930
एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, ऑनलाइन उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना और समाज में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना है।
