फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेस-5 अभियान के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के विषय पर आज जनपद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आरती सिंह पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम ने रंपा देवी करण सिंह शिक्षण संस्थान, रमापुर जसू, थाना क्षेत्र शमशाबाद में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान टीम ने मिशन शक्ति अभियान की मुख्य उद्देश्यों की जानकारी दी और बताया कि कैसे महिलाएँ व बालिकाएँ किसी भी आपात स्थिति में 1090, 181, 112 जैसे हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकती हैं। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए — जैसे सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से बातचीत न करना, निजी जानकारी साझा न करना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देना।
टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्व के बारे में भी प्रेरित किया और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने का संदेश दिया।
इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों की सराहना करते हुए महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए हमेशा सजग रहने का संकल्प लिया।
