फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत महिला थाना फतेहगढ़ द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 के तहत महिला थाना फतेहगढ़ की थानाध्यक्ष द्वारा मंगलवार को कच्चाघाट एवं पांचालघाट क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित महिलाओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और इनके प्रयोग के तरीके बताए।

थानाध्यक्ष ने बताया कि संकट या आपात स्थिति में तत्काल मदद के लिए इन नंबरों का उपयोग करना चाहिए—

1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर

112 – आपातकालीन पुलिस सेवा

108 – एंबुलेंस सेवा

1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन

181 – वीमेन हेल्पलाइन

102 – गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन

1090 – वूमेन पावर लाइन

1930 – साइबर हेल्पलाइन

101 – अग्निशमन सेवा

उन्होंने महिलाओं को बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से वे किसी भी समस्या या शिकायत को सीधे सरकार तक पहुँचा सकती हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।

अंत में थानाध्यक्ष ने सभी से अपील की कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहें, बल्कि तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर कार्रवाई की जानकारी दें, ताकि समय रहते सहायता मिल सके। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जनपद के विभिन्न इलाकों में लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।