फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक,क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक ने दी सुरक्षा संबंधी जानकारी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को आत्मनिर्भर व सजग बनाने के उद्देश्य से चौकी क्षेत्र ताजपुर स्थित चौधरी नेत्रपाल सिंह इंटर कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री अजय वर्मा तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मोहम्मदाबाद श्री विनोद कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अधिकारियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा), 112 (आपातकालीन सहायता), 101 (फायर सर्विस), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) तथा 14567 (वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्रा को इन नंबरों की जानकारी होनी चाहिए ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी अधिकारियों से सुरक्षा संबंधी सवाल पूछे जिनका अधिकारियों ने सरल और प्रेरणादायक ढंग से उत्तर दिया। विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास और आत्मबल बढ़ता है।