फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से प्रारम्भ किए गए MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न आपातकालीन एवं सहायता हेल्पलाइन नंबरों 1098, 181, 112, 1090 एवं 1076 की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना भय पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे इस प्रयास की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की।
