फर्रुखाबाद:थाना मेरापुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 नवंबर 2025 महिला सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना मेरापुर पुलिस ने आज क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान टीम ने प्रतिभागियों को आत्म-सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, सुरक्षा का माहौल तैयार करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं को निम्न महत्वपूर्ण सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई—

112 – एकीकृत आपातकालीन सेवा

1090 – महिला हेल्पलाइन

1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

181 – महिला सहायता

1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन

कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा से संबन्धित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उपस्थित महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता हेतु इन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

थाना मेरापुर पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।