फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 नवंबर 2025 महिला सुरक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 17/11/2025 को महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा थाना कम्पिल क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सरकार द्वारा जारी विभिन्न महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों — 1090, 1098, 112, 181 आदि — के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।
इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु चलायी जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा विशेष दल ने छात्रों को जागरूक करते हुए आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और सामाजिक संवेदनशीलता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाना तथा समाज में सकारात्मक और सुरक्षित वातावरण तैयार करना रहा।
