फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज एंटी रोमियो टीम/महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान टीम ने बाजार तथा सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी। टीम ने उन्हें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला सहायता 181, और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 जैसे सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी तथा इनके सही उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।

महिला सुरक्षा दल ने कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में महिलाएं तुरंत इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं। साथ ही समाज के सभी लोगों से अपील की गई कि वे महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।

एंटी रोमियो टीम का यह प्रयास मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्यों को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने वाला कदम साबित हो रहा है।