फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत जनपद की एंटी रोमियो टीम सक्रिय रही। टीम ने थाना क्षेत्रों के बस अड्डों, सार्वजनिक स्थानों, कस्बों, मंदिरों, मोहल्लों, बीट क्षेत्रों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास गश्त व चेकिंग की।
इस दौरान टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उनसे वार्ता की तथा शोहदों को चेतावनी दी। पुलिस द्वारा महिलाओं को बताया गया कि उनसे संबंधित अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की जाती है और अपराधियों को सजा भी दी जाती है।
इसके साथ ही महिलाओं व छात्राओं को सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों, साइबर क्राइम व फ्रॉड से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी शेयर न करें, और यदि कोई साइबर धोखाधड़ी होती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
महिला सुरक्षा के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई—
1090 : वुमेन पावर लाइन
181 : महिला हेल्पलाइन
108 : एम्बुलेंस सेवा
1076 : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
112 : पुलिस आपातकालीन सेवा
1098 : चाइल्ड लाइन
102 : स्वास्थ्य सेवा
पुलिस चौपाल/पाठशाला के माध्यम से महिलाओं को विश्वास दिलाया गया कि महिला हेल्पलाइन हमेशा उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है।
