फर्रुखाबाद: निर्माणाधीन लिंटर गिरा, बड़ा हादसा बचा

(द दस्तक 24 न्यूज़) नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव कांधेमई निवासी रोहित कुमार दोपहर को अपने परिजनों के साथ खेत में धान की फसल में खाद डालने गए थे। दो दिन से हो रही बरसात के बाद धूप निकली। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिर पड़ा। तेज धमाके के साथ आसपास के लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए। रोहित ने बताया कि परिजनों के साथ खेत में खाद डाल रहे थे। घर में किसी के न होने से बड़ा हादसा बच गया। प्रधान ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

संवाददाता: विनेश कुमार कायमगंज