फर्रुखाबाद:उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के गौरव पूर्ण 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के गौरव पूर्ण 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ आज 24 दिसम्बर 2022 से पूरे एक वर्ष तक मनाया गया स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत प्रथम कार्यक्रम आज 24 दिसम्बर 2022 को शाम 6 बजे नगर उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में फर्रुखाबाद के लाल गेट चौराहे के फव्वारे के पास नगर अध्यक्ष हाजी मो0 इख़लाक़ खान के नेतृत्व में व्यस्त लालगेट मुख्य चौराहे पर लगे फव्वारे पर सैकड़ो दीप जलाकर दीपोत्सव उत्सव मनाया गया जिसमें सैकडों सम्मानित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सम्मानित प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने विस्तार से प्रदेश व्यापार मंडल के स्थापना के सम्बंध में पूरे एक वर्ष तक पूरे प्रदेश में गौरव पूर्ण 50 वर्ष पूर्ण होने पर विस्तार से जानकारी दी नगर अध्यक्ष श्री हाजी इख़लाक़ खान ने आज के दीपोत्सव उत्सव कार्यक्रम के सम्बंध में व आगामी होने वाले कार्यक्रम होने वाले कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी व सिक्किम में मेरे देश के 16 जवान जो एक्सीडेंट में शहीद हुए उनको श्रधांजलि अर्पित करते उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया नगर महामंत्री राकेश कुमार सक्सेना ने कार्यक्रम में आए हुए सभी व्यापारियों व पत्रकार बन्धुओ का धन्यवाद पारित किया
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ,नगर अध्यक्ष हाजी मो0 इख़लाक़ खान, नगर महामंत्री राकेश सक्सेना, युवा नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौहान ,महामंत्री श्रीमती ममता सक्सेना ,नगर महिला अध्यक्ष श्रीमती सोनी शुक्ला ,महामंत्री अनिता शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मेघा सक्सेना, योगेंद्र आर्य, सत्यवीर पाल, लाल गेट अध्यक्ष राजू गुप्ता ,महामंत्री सचिन गुप्ता ,अंकुर आर्य, सुथटटी अध्यक्ष आफताब अंसारी ,अमित मिश्रा ,लईक सिद्दीकी, मो0 शाहिद अंसारी ,सचिन श्रीवास्तव ,राधेलाल ,राकेश , गोविंद बाथम आदि सैकड़ो व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने भाग लिया।